अब Diksha एप से करें REET की तैयारी !

 

अध्यापक पात्रता परीक्षा के सभी आयोजनों का संपूर्ण सार और आपके लिए दमदार योजना जो आपको दिलायेगी सफलता

प्यारे मित्रों !
REET 2020-21 (www.cce.guru)
REET 2020-21 (www.cce.guru)
अब तक की सभी REET भर्तियों की तरह इस बार REET 2020-21 के लिए भी सीसीई गुरु आपके साथ है. हम अब तक के सभी अनुभवों को संजोते हुए आपके लिए सफलतम मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. आशा है कि कुछ ही समय बाद
आप एक सरकारी शिक्षक के रूप में हमारे पोर्टल को विजिट करते हुए गौरवान्वित महसूस करेंगे.

दोस्तों !
मुख्यमंत्री जी ने REET के लिए 31 हजार पदों की घोषणा कर दी है. उम्मीद है कि आप भी अब अपनी तैयारी दुगुने जोश के साथ शुरू कर देंगे. हम जानते हैं कि अब तक भी आपने अपनी तैयारी बहुत ही जूनून के साथ की है. अब वक्त आ गया है कि अपनी तैयारी को एक नया मोड़ दिया जाए. इसके लिए जरूरी है कि हम पढ़ने के साथ-साथ अब प्रतिदिन एक पेपर भी हल करना शुरू कर दें. 


प्रेक्टिस पेपर किस प्रकार हल करें ?

साथियों !
पेपर हल करने के लिए आप सबसे पहले इस OMR sheet and Analysis formate for REET का प्रिंट निकलवा कर एक फ़ाइल बना लें. हमारी आपको विनम्र सलाह है कि आप कम से कम 30 पेपर तो जरूर हल करें. और formate के 31वें पृष्ठ पर तुलनात्मक विवेचन भरते जायें. फिर आपका आत्मविश्वास आप स्वयं ही महसूस कर लेंगे. 

दोस्तों !
हम पेपर हल करने पर जोर इसलिए दे रहे हैं क्योंकि आप इससे न केवल टाइम मैनेज करना सीखेंगे बल्कि आपका स्वमूल्यांकन भी इससे हो सकेगा. आप जिस भी पार्ट में खुद को कमजोर महसूस करें, उसी पार्ट की जमकर तैयारी शुरू कर दें. देखते ही देखते आप उस पार्ट में भी प्रवीण हो जायेंगे. आपकी सुविधा के लिए हम यहाँ पर REET के पुराने पेपर और उत्तर कुंजियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के TET के भी  पुराने पेपर और उत्तर कुंजियाँ संलग्न कर रहे हैं ताकि आपके पास ऑथेंटिक सामग्री उपलब्ध हो सके.


REET एवं अन्य TET के पुराने पेपर और उत्तर कुंजियाँ ==>


Sr.

Paper Name

Answer Key

1

 RTET 2011 LEVEL1 paper

Click To Download

2

 RTET 2011 Level 2 paper

Click To Download

3

 RTET 2012 Level 1

Click To Download

4

 RTET 2012 Level 2

Click To Download

5

 REET 2015 Level 1 paper

Click To Download

6

 REET 2015 Level 2 paper

Click To Download

7

 REET 2017 level 1 Paper

Click To Download

8

 REET 2017 level 2 Paper

Click To Download

9

 CTET Level 1 July 2019

Click To Download

10

 CTET Level 2 July 2019

Click To Download

11

 CTET Level 1 December 2018

Click To Download

12

 CTET Level 2 December 2018

Click To Download

13

 CTET Level 1 December 2019

Click To Download

14

 CTET Level 2 December 2019

Click To Download

15

 

Click To Download

16

 

Click To Download

17

 

Click To Download

18

 

Click To Download

19

 

Click To Download

20

 

Click To Download



REET की तैयारी के लिए दीक्षा एप का उपयोग करें !

जी हाँ दोस्तों, आजकल सरकारी अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए दीक्षा एप पर दीक्षा और निष्ठा प्रशिक्षण के मोड्यूल चलाये जा रहे हैं. इन मोड्यूल में कंसेप्ट को बहुत ही शानदार तरीके से समझाया गया है. आप भी दीक्षा एप डाउनलोड करें और अपने ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें. इसके बाद कोर्स टैब में जाकर अपने लेवल L1 / L2 और अपने विषय के हिसाब से कोर्स चुनकर सीखना शुरू करें. यहाँ सबसे अच्छी बात यह है कि दीक्षा एप का सारा कंटेंट NCERT द्वारा अखिल भारतीय स्तर के निपुण अध्यापकों द्वारा तैयार किया गया है.
दीक्षा एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए.

अब NISHTHA से आसान होगी REET की तैयारी !

आपने बिलकुल सही समझा दोस्तों !
हम बात कर रहे हैं NCERT द्वारा जारी किये गए NISHTHA मोड्यूल की. दरअसल NCERT  ने हाल ही में सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए NISHTHA नाम से 18 मोड्यूल जारी किये हैं जो कि न सिर्फ सेवारत शिक्षकों के लिए बल्कि REET / TET / PRT TGT यानी की शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी वरदान साबित होगी. आपको कोई एप डाउनलोड करने की भी जरुरत नहीं हैं. आप केवल नीचे सारणी में दिए गए मोड्यूल के सामने क्लिक करके भी प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं -

Nishtha Training Direct Links

Duration

Course

Link To Begin

16 से 30 

अक्टूबर 2020

 पाठ्यचर्या और समावेशी शिक्षा 

Nishtha Course 1 Direct Link

 स्वस्थ विद्यालयी परिवेश निर्मित करने हेतु व्यक्तिगत - सामाजिक योग्यता विकसित करना 

Nishtha Course 2 Direct Link

 विद्यालय में स्वास्थ्य और कल्याण 

Nishtha Course 3 Direct Link

 

 

 1 से 25 

नवंबर 2020

 शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में जेंडर 

Nishtha Course 4 Direct Link

 शिक्षण अधिगम और आकलन से ICT का समाकलन 

Nishtha Course 5 Direct Link

 कला समेकित शिक्षा 

Nishtha Course 6 Direct Link

 

 

16 से 30 

नवंबर 2020 

 विद्यालय आधारित आकलन 

Nishtha Course 7 Direct Link

 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षण शास्त्र  

Nishtha Course 8 Direct Link

 गणित का शिक्षण शास्त्र

Nishtha Course 9 Direct Link

 

 

1 से 15

दिसंबर 2020 

 सामाजिक विज्ञान का शिक्षण शास्त्र

Nishtha Course 10 Direct Link

 भाषा का शिक्षण शास्त्र

Nishtha Course 11 Direct Link

 विज्ञान का शिक्षण शास्त्र (उच्च प्राथमिक स्तर)

Nishtha Course 12 Direct Link

 

 

 16 से 30

दिसंबर 2020

स्कूल नेतृत्व : अवधारणा और अनुप्रयोग  

Nishtha Course 13 Direct Link

स्कूली शिक्षा में पहल  

Nishtha Course 14 Direct Link

पूर्व प्राथमिक शिक्षा (विद्यालय पूर्व शिक्षा) 

Nishtha Course 15 Direct Link

 

 

 1 से 15

जनवरी 2021

 पूर्व व्यावसायिक शिक्षा 

Nishtha Course 16 Direct Link

 कोविड - 19 परिदृश्य : स्कूली शिक्षा में चुनौतियों का समाधान 

Nishtha Course 17 Direct Link

 बाल सुरक्षा एवं अधिकार (चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज एंड पोक्सो एक्ट 2012)

Nishtha Course 18 Direct Link



साथियों !
हम आपके लिए REET संबंधी समस्त प्रमाणीक जानकारियाँ प्रस्तुत करते रहेंगे. आप बिना ध्यान भटकाए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कीजिए.
अब कमर कस लीजिये हम बेसब्री से आपका राजकीय सेवा में आने का इंतज़ार कर रहे हैं. हमारी अनंत शुभकामनाएं आपके साथ है. धन्यवाद !!!

                                                                                                                      आपका अपना शिक्षक साथी 
                                                                                                                                     सीसीई गुरु 

 




Post a Comment

0 Comments